केंद्र ने दी प्रदेश के 5115 आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण को स्वीकृति, आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं

खबर शेयर करें -


प्रदेश में 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के लिए भारत सरकार की मंजूरी मिल गई है। जिसके लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

5115 आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण को मिली स्वीकृति
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए बेहद खुशी का विषय है की प्रदेश के सौ प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही 5115 महिलाओं को सहायिकाओं के रूप में रोजगार मिलेगा और इन मिनी केंद्रों के उच्चीकृत होने से हमारी आंगनबाड़ी बहने सशक्त बनेगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- कैंची धाम यात्रा रूट डाइवर्जन प्लान जारी

आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी बहने विभाग की ताकत हैं। आज सरकार की हर एक योजना को जन-जन तक पहुंचाने में हमारी बहनों का भी बड़ा योगदान होता है। सरकार हमारी बहनों की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रही है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999