जनता दरबार में CM ने एक-एक कर सुनी फरियादियों की समस्या, अधिकारियों को दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

खबर शेयर करें -

cm dhami ne suni jansamasya (1)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने विभिन्न जनसमस्याओं के साथ ही क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषय और सुझाव भी रखे। 

सीएम धामी ने सुनी जनसमस्या

सीएम ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का समय पर निस्तारण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। शासन और प्रशासन के सभी स्तरों पर यह सुनिश्चित किया जाए कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। जनहित से जुड़े प्रकरणों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस मुख्यालय में कुर्सी विवाद: सूर्यकांत धस्माना की कुर्सी पर बैठने से मचा बवाल, पूरा मामला पढ़ें

दिव्यांग को तत्काल दिए मदद के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर जनता दरबार में आए दिव्यांग कुलदीप की समस्या को भी सुना। इस दौराम सीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल दिव्यांग को आर्थिक सहायता और ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें -  महिला चिकित्सक ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, हल्द्वानी निवासी सर्जन पति और सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनसंवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं के समाधान और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार का प्रयास है कि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरलता और समयबद्धता के साथ पहुंचे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के हर जिले में बनेंगे दो आदर्श गांव, सीएम धामी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999