डॉ. आरुषि निशंक की मौजूदगी में भव्य राखी समारोह, हजारों महिलाओं ने बढ़ाई शोभा

खबर शेयर करें -

 

आरुषि निशंक भव्य राखी समारोह

हरिद्वार के लक्सर में स्थित जगदमनी पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर भव्य राखी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 12 हजार महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर समारोह को यादगार बना दिया।

डॉ. आरुषि निशंक की मौजूदगी में भव्य राखी समारोह

कार्यक्रम में डॉ. आरुषि निशंक की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ओम प्रकाश जगदमनी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में रक्षाबंधन के पर्व को महिलाओं की सहभागिता और सामुदायिक एकता के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर उत्सव का माहौल नजर आया।

यह भी पढ़ें -  कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत -पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया

महिलाओं के साथ किया संवाद

कार्यक्रम में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य एवं पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव भी मौजूद रहीं। डॉ. आरुषि निशंक और डॉ. सुधा यादव ने महिलाओं से संवाद किया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में हजारों महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999