दुखद : बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर के नीचे घुसी कार, भाई-बहन की मौत

खबर शेयर करें -

दुखद : बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर के नीचे घुसी कार, भाई-बहन की मौत

ऋषिकेश। बदरीनाथ हाईवे पर मालाकुंठी के पास सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में श्रीनगर निवासी भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि स्विफ्ट कार सीधे डंपर के नीचे जा घुसी।

 

जानकारी के अनुसार श्रीनगर के डांग निवासी चार लोग स्विफ्ट कार से ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। मालाकुंठी के पास एक मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर डंपर के नीचे घुस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें -  पहाड़ में अपहरण की सनसनीखेज घटना, दो नाबालिकों का अपहरण, मांगी फिरौती, फिर हुआ क्या…

इस हादसे में कार चला रहे ऋषभ सेमवाल और उनकी बहन रक्षा सेमवाल की मौके पर ही मौत हो गई। कार की पिछली सीट पर बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और दोनों घायलों को तत्काल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999