दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित छात्रों के साथ किया संवाद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी:-

कैबिनेट मंत्री दुग्ध विकास (डेयरी) पशुपालन, मत्स्य पालन, गन्ना विकास, प्रोटोकॉल और कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया और उन्होंने अनेक छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि सरकार कौशल विकास योजना के साथ-साथ राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर तत्व पर है उनका कहना है कि अब तक राज्य सरकार ने 40 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी देकर विकास के नए आयाम खुले हैं साथी उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं सरकार की विभिन्न योजनाओं को ऑनलाइन 

प्लेटफॉर्म से जानकारी हासिल कर अपने लिए रास्ते तैयार करने चाहिए उन्होंने कहां की सरकार विदेश में भी रोजगार के लिए अनेक प्रयास कर रही है जिसका जीता जाता सबूत टिहरी गढ़वाल की एक युवा को 3:50 लाख रुपए से अधिक पैकेज पर जर्मनी में रोजगार मिला है उन्होंने जापान तथा अन्य देशों के लिए भी रोजगार के लिए लोगों को तैयारी करने की भी बात कही है
युवाओं का लक्ष्य स्पष्ट होगा तो सफलता निश्चित, सरकारी योजनाओं का उठाएं लाभ: ।

यह भी पढ़ें -  rakhi 2024 : सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, खटीमा में बहनों से बंधवाई राखी

उत्तराखंड के दुग्ध विकास एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि युवा यदि अपने लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ें तो कोई भी चुनौती उन्हें सफलता हासिल करने से नहीं रोक सकती। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने, सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण उपयोग करने और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।  

यह भी पढ़ें -  फर्जी सीबीआई का डीसीपी बनकर युवती से कर ली सगाई, पर शादी होने से पहले आया पुलिस के गिरफ्त में


भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नैनीताल द्वारा आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बहुगुणा ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए व्यक्ति को अपनी पूरी ऊर्जा अपने लक्ष्य पर केंद्रित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आसपास का माहौल, लोगों की राय या सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली बातें कई बार व्यक्ति को उसके उद्देश्य से भटका सकती हैं, लेकिन यदि संकल्प मजबूत हो तो सफलता निश्चित है।
उन्होंने कहा कि भारत और उत्तराखंड का भविष्य आज के युवाओं के हाथों में है। इसी सोच के साथ केंद्र और राज्य सरकार युवाओं के लिए स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में लगभग 1,200 युवा स्टार्टअप शुरू कर चुके हैं, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर न केवल अपना भविष्य संवारा है, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।
सोशल मीडिया के प्रभाव पर चिंता जताते हुए बहुगुणा ने कहा कि डिजिटल युग में हर जानकारी को सही मान लेना उचित नहीं है। सोशल मीडिया पर एआई से तैयार सामग्री, भ्रामक सूचनाएं और अफवाहें भी बड़ी संख्या में प्रसारित होती हैं। इसलिए युवाओं को तथ्यों की जांच कर ही किसी जानकारी पर विश्वास करना चाहिए।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999