Jantar Mantar पर लाठीचार्ज, लोगों के फूटे सिर, बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

खबर शेयर करें -
cockroach-janta-party-chalo-sansad-march-sonam-wangchuk-protest

कॉकरोच जनता पार्टी का आज संसद कूच है। इसी बीच उनको रोकने के लिए पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई लोगों के तो इस दौरान सिर भी फूट गए।

जंतर-मंतर पर पर लाठीचार्ज, लोगों के फूटे सिर

दरअसल आज यानी 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों का प्रस्तावित जंतर-मंतर कूच है। ऐसे में 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। बीच-बीच में पुलिस ने बैरिकेडिंग भी लगा रखी है। कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक भी पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें -  मानसून के बाद होगा उत्तराखंड के पुलों का सुरक्षा ऑडिट, सचिव बोले फिलहाल कोई पल जर्जर नहीं

बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

दिल्ली पुलिस और और RAF के जवान उनको रोकने के लिए तैनात किए गए है। पुलिस की माने तो प्रदर्शनकारियों को मार्च करने की परमिशन नहीं दी गई है।तो वहीं CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का कहना है कि उन्हें कोई नहीं रोक सकता। पूरे शांतिपूर्ण तरीके से वो संसद की तरफ कूच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्‍तार के शव को लेकर गाजीपुर जाएगा बेटा उमर अंसारी, काली बाग कब्र‍िस्‍तान में चल रही सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी

सोनम वांगचुक की तीन शर्तें

इसके साथ ही 23 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने भी अपनी भूख हड़ताल खत्म करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। वो हैं:-

  • सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले।
  • CJP प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए
  • स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल में आश्वासन दें
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999