दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में घर आने-जाने वाले एक युवक पर दोस्त की बहन को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कैनाल रोड काठगोदाम निवासी विवेक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी पीड़िता वर्तमान में अपने परिवार के साथ काठगोदाम में रहती है।

यह भी पढ़ें -  भूस्खलन के चलते यह मार्ग रहेगा बंद. पहाड़ जाने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर

आरोप है कि ताऊ के बेटे के दोस्त विवेक ने बीमारी का फायदा उठाकर नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद आरोपी उसे अयोध्या ले गया, जहां उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए गए।

बाद में किसी अन्य युवती के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने पर आरोपी ने पीड़िता को कार से कुचलकर मारने का प्रयास भी किया। विरोध करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने जान से मारने धमकी दी। पुलिस जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) सुबह-सुबह, व्यक्ति ने नदी में लगाई छलांग, SDRF टीम ने समय रहते किया रेस्क्यू
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999