नैनीताल: मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, कुछ देर बाद पेड़ से लटकी मिली 23 वर्षीय विवाहिता; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

खबर शेयर करें -

ओखलकांडा।- नैनीताल जिले के ओखलकांडा क्षेत्र के कवेदल गांव में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कमला नयाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम मोबाइल चलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद कमला घर के पीछे खेतों की ओर चली गई। कुछ देर बाद वह पेड़ से लटकी मिली। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कवेदल गांव निवासी लाल सिंह की शादी करीब छह साल पहले कमला देवी से हुई थी। दंपती के दो और चार साल के दो छोटे बच्चे हैं। शुक्रवार शाम कमला मोबाइल चला रही थी। इसी दौरान पति लाल सिंह ने उससे मोबाइल छीन लिया। इस बात से नाराज होकर कमला घर के पीछे खेतों की ओर चली गई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं के वरिष्ठ समाजसेवी को मिला महत्वपूर्ण दायित्व,लगा बधाइयों का तांता

काफी देर तक जब कमला वापस नहीं लौटी, तो पति उसे तलाशने के लिए घर के पीछे गया। वहां कमला पेड़ से लटकी मिली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। कमला की मौत से उसके दोनों मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

मायके पक्ष ने लगाया हत्या कर शव लटकाने का आरोप

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : नगर निगम की नई पहल, गजराज ने किया उद्घाटन

घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हल्द्वानी लाया गया। यहां मजिस्ट्रेट की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम कराया गया। इस दौरान मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए।

मृतका के भाई का कहना है कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। भाई ने दावा किया कि पति ने शव को फंदे से उतारकर घर के अंदर रख लिया था। उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना की जानकारी पुलिस और मायके पक्ष को तत्काल नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें -  मरने से पहले Nikki के आखिरी शब्द! डॉक्टर और नर्स ने बताया सच, किसने की हत्या?

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मायके पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल विवाहिता की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999