प्रथम नागा रेजीमेंट ने धूमधाम से मनाया अपना 57वां स्थापना दिवस

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी मे जूटे हल्द्वानी, नैनीताल ,रामनगर ,अल्मोड़ा और खटीमा के 1 नागा रेजीमेंट के पूर्व सैनिक

सैनिक की गौरवशाली सैन्य परंपरा, शौर्य और बलिदान के लिए समर्पित 01 नवंबर प्रथम नागा रेजीमेंट का स्थापना दिवस समारोह हल्द्वानी स्थित प्रेम वाटिका बैंकट हॉल में गरिमा और सैन्य परंपरा के साथ आयोजित किया गया l समारोह में विभिन्न क्षेत्र से जुड़े वन नागा के पूर्व सैनिकों ने सहभागिता कर एकता और आपसी भाईचारे और मेल मिलाप का संदेश दिया I ज्ञात हो 1 नागा रेजीमेंट भारतीय सेना की अग्रणी बटालियन बटालियन में से एक है इस यूनिट ने 1971 और कारगिल युद्ध में सबसे पहले भाग लिया था और इसे यंगेस्ट बटालियन के नाम से भी जाना जाता है l
समारोह की अध्यक्षता कैप्टन हीरा सिंह अधिकारी और उपाध्यक्ष हवलदार क्लर्क संजय बोरा कैप्टन जगदीश राठौर ने की जबकि कप्तान राधे सिंह साहब मुख्य अतिथि की भूमिका में थे कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने एक मंच में एकत्रित होकर अपने सैनिकों के अनुभव संस्मरण और आपसी संबंधों को साझा किया आयोजन का उद्देश्य सेवानिवृत हुए पूर्व सैनिकों के बीच संवाद परिचय और भाईचारे को मेल जोड़कर आपसी मेल मिलाप को मजबूत करना रहा l
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया और बटालियन की परंपरा के अनुसार केक काटकर उसके बाद नागा का गौरवशाली इतिहास बताया गया और बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैप्टन जगदीश सिंह राठौड़ सूबेदार मोहन खोलिया नायब सूबेदार श्रीधर सती कैप्टन मुन्ना गुरुंग ,सूबेदार नरेंद्र सिंह कैप्टन दीवान सिंह ,सूबेदार प्रेम राम नायक सूबेदार नंदन सिंह ,कैप्टन जीवन सिंह ,सूबेदार आनंद सिंह कैप्टन प्रहलाद सिंह ,सूबेदार चंचल सिंह ,हवलदार रविंद्र सिंह ,महेश सिह ,दीवान रावत ,सेना मेडल मेडल चंद्रशेखर उप्रेती, सुभाष चंद्र चौसली ,देवेंद्र सिंह चौहान दीवान सिंह रावत ,मदन सिंह बिष्ट ,सूबेदार महेश सिंह जाला कैप्टन मोहन कर्नाटक ,कैप्टन नारायण दत्त , कैप्टन सुरेश चंद्र भट्ट जी सहित सैकड़ो 1 नागा रेजीमेंट के पूर्व सैनिक सम्मिलित हुए

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बड़ी कर्रवाई : हल्द्वानी में बताशे, मिठाइयां तथा खिलौने बनाने वाली तीन अवैध खाद्य इकाइयां सील
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999