भारतीय सेना के पैरा कमांडो की वर्दी वाले गोरापड़ाव निवासी युवक को लेकर एसओजी और सेना ने उठाया यह कदम… देखें वीडियो,

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। सोशल मीडिया में स्वयं को भारतीय सेना का बहुत बड़ा अधिकारी पैरा कमांडो की वर्दी पहनकर स्वयं को अधिकारी बताने वाले बरेली रोड गोरापड़ाव निवासी युवक को एसओजी हल्द्वानी और भारतीय सेना की टीम ने दबोच लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से बनी मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर खुद को ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बताने वाले युवक का SOG नैनीताल ने किया पर्दाफाश” 

शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका

संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 01.09.2026 को मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा एसओजी कार्यालय हल्द्वानी में सूचना दी गई कि रोहित सिंह मेहता नामक व्यक्ति Instagram सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्वयं को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताकर भारतीय सेना के अधिकारी की वर्दी में विभिन्न फोटो एवं फर्जी पहचान पत्र प्रदर्शित कर रहा है, जिसका भारतीय सेना में कोई रिकॉर्ड नहीं पाया गया था।

यह भी पढ़ें -  इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, आई है 272 पदों पर भर्ती

सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा एसओजी प्रभारी मोहन सिंह सौन मय टीम के द्वारा संबंधित मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर तलाश की गई।

लोकेशन के आधार पर BIRLA OPUS PAINT के गोदाम से रोहित सिंह मेहता नामक युवक के वहां कार्यरत होने की जानकारी मिली। उसके द्वारा बताया गया कि उसने इंटरनेट एवं सोशल मीडिया से भारतीय सेना के अधिकारियों की वर्दी वाली फोटो प्राप्त कर Artificial Intelligence/ Google Gemini की सहायता से मॉर्फ्ड फोटो तैयार कीं तथा Instagram पर स्वयं को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर प्रदर्शित करते हुए अपलोड किया।

यह भी पढ़ें -  LPG Price Hike: खाना बनाना हुआ महंगा!, घरेलू LPG सिलेंडर के बढ़ गए दाम

पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि ऐसा करने का उद्देश्य अपनी सोशल मीडिया फॉलोइंग बढ़ाना तथा युवतियों को प्रभावित करना था। एसओजी टीम द्वारा उक्त के कब्जे से प्राप्त मोबाइल फोन की जांच की गई।

अभियुक्त द्वारा भारतीय सेना के अधिकारी का प्रतिरूपण कर फर्जी पहचान प्रदर्शित करने एवं धोखाधड़ी किए जाने के संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में धारा 168/318(3)/319(2) बीएनएस के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। व धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  आवासीय पट्टे की भूमि पर रेस्टोरेंट संचालन, जिलाधिकारी ने किया पट्टा निरस्त

बरामदगी

1. 02 स्मार्ट मोबाइल मोबाइल
3. 01 अदद आधार कार्ड।
4. 01 अदद पैन कार्ड।
5. मोबाइल फोन में सुरक्षित भारतीय सेना के अधिकारी की वर्दी वाली फोटो/वीडियो
6- फर्जी प्रतीत होने वाला Army Identity Card।

हिरासत में लिए व्यक्ति का नाम-
रोहित सिंह मेहता पुत्र खुशाल सिंह मेहता, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम कानीकोट, तहसील पाटी, जनपद चम्पावत, हाल निवासी गोरापड़ाव, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल। 

शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका

पुलिस टीम

उ0नि0 मोहन सिंह सौन, प्रभारी एसओजी
हे0का0 कुंदन कठैत
हे0का0 त्रिलोक सिंह
का0 अशोक सिंह रावत
का0 भूपेन्द्र सिंह ज्येष्ठा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999