हल्दूचौड़ गौला रोड की बदहाली: गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, जनता त्रस्त और नेता मस्त!देखे वीडियो

खबर शेयर करें -


​हल्दूचौड़:
क्षेत्र की जीवनरेखा कही जाने वाली हल्दूचौड़ गौला रोड आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। इस सड़क की हालत इतनी ज्यादा खस्ता हो चुकी है कि आम राहगीरों और वाहन चालकों का यहां से निकलना दूभर हो गया है। हालात ये हैं कि सड़क कम और जानलेवा गड्ढों का दलदल ज़्यादा नजर आता है, जहां हर पल बड़े हादसों का खतरा मंडराता रहता है।
​बता दें कि इस सड़क का निर्माण करीब 15 साल पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने अपने कार्यकाल में करवाया था। इस मार्ग से गौला क्षेत्र से भारी मात्रा में अप खनिज ढोने वाले भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे सड़क की हालत और भी ज्यादा बदतर हो गई है। इस मुख्य मार्ग से दर्जनों गांवों का संपर्क जुड़ा हुआ है, जिस कारण रोजाना हजारों लोग इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं।


​सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस सड़क से खुद क्षेत्रीय विधायक का घर भी पड़ता हो, उस सड़क की ऐसी दयनीय स्थिति पर भी जनप्रतिनिधि की आंखें क्यों मूंदी हैं? पिछले 5 सालों से यह सड़क लगातार जर्जर हालत में थी, लेकिन क्षेत्रीय विधायक ने इसकी सुधि लेना मुनासिब नहीं समझा। हैरानी की बात तो यह है कि जब बरसात सिर पर है और कायदे से बरसात के दिनों में कोई सड़क नहीं बनती, तब जाकर नुमाइंदों को इसका शिलान्यास/उद्घाटन सूझता है! जनता का साफ कहना है कि क्या केवल शिलान्यास के पत्थरों से जनता के गड्ढे भर जाएंगे?
​क्षेत्र में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि जब विधायक के खुद के घर के रास्ते वाले क्षेत्र की सड़क ही गड्ढों में तब्दील हो, तो बाकी विकास का अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है। जनता अब त्रस्त आ चुकी है और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द इस सड़क के पुनर्निर्माण की मांग कर रही है, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999