देहरादून :(बड़ी खबर) परिवहन विभाग ने हल्द्वानी के इस अधिकारी को किया निलंबित

खबर शेयर करें -


सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रशासन) हल्द्वानी द्वारा पत्र संख्या-2784/सा०प्रशा०/ दो-2/2026 दिनांक 02 सितम्बर, 2026 के माध्यम से प्रेषित आख्या के अनुसार श्री महेन्द्र सिंह नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी द्वारा सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना दिनांक 01-09-2026 को कार्यालय में शस्त्र लाया गया तथा सांय 3:40 बजे कार्यालय के कर पंजीयन अनुभाग के बाहर शस्त्र से फायर किया गया, जिससे कार्यालय में उपस्थित कार्मिकों एवं जनसामन्य में भय उत्पन्न हुआ एवं राजकीय कार्य भी बाधित हुआ हैं। उक्त कृत्य उत्तराखण्ड कर्मचारी आचरण नियमावली, 2002 के नियम 3 (1) एवं (2) में निहित प्रावधानों का उल्लंघन है।


2-अपचारी कार्मिक श्री महेन्द्र सिंह नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के विरूद्ध अभिकथन गम्भीर है और उनके स्थापित होने की दशा में दीर्घ शास्ति दी जा सकती है। अतः अनुशासन एवं अपील नियमावली के नियम 4 (1) के आलोक में श्री महेन्द्र सिंह नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। निलम्बन अवधि में श्री महेन्द्र सिंह नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को उपसम्भागीय परिवहन कार्यालय, उधमसिंह नगर में सम्बद्ध किया जाता है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999