उत्तराखंड:-कल इस जिले में छुट्टी के आदेश जारी

खबर शेयर करें -

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा समय-समय जारी पूर्वानुमान के अनुसार तथा जनपद अल्मोड़ा में दिनांक 03 सितम्बर, 2026 को भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गयी है। वर्तमान में जपपद अन्तर्गत हो रही वर्षा के कारण विभिन्न प्रकार की आपदायें यथा भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क मार्ग बन्द आदि, घटनाओं के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को देखते हुए तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर जनपद अल्मोड़ा समस्त शासकीय/अशासकीय / निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय एवं समस्त महाविद्यालय, समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा समस्त पॉलीटैक्निक संस्थान तथा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 03 सितम्बर 2026 को 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।


अतः दिनांक 03 सितम्बर, 2026 को जनपद अल्मोड़ा के समस्त शासकीय /अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थान एवं शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय एवं समस्त राजकीय महाविद्यालय / समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा समस्त राजकीय पॉलीटैक्निक संस्थान समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। कुलपति शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा एवं प्राचार्य समस्त राजकीय महाविद्यालय जनपद अल्मोड़ा एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, अल्मोड़ा एवं समस्त राजकीय महाविद्यालयों में तथा प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा एवं समस्त प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान अल्मोड़ा उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करवायें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- इस विभाग में हुए अधिकारियों के स्थानांतरण,देखे लिस्ट


विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999