लम्पी वायरस का कहर: हल्दूचौड़ समेत पूरे उत्तराखंड में तबाही, 1962 पर कॉल के बाद भी नहीं पहुँच पा रही मदद

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़: उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में मवेशियों के बीच फैला ‘लम्पी स्किन वायरस’ अब बेकाबू होता दिख रहा है। हल्दूचौड़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार पशु बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन पशुपालन विभाग की सुस्ती से पशुपालक बेहद परेशान हैं।स्थानीय मवेशी पालकों का कहना है कि जब शुरुआत में इस बीमारी के लक्षण दिखे थे, तब प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब जब हफ्ते भर में मामले तेज़ी से बढ़े हैं, तब जाकर विभाग थोड़ा सतर्क हुआ है—लेकिन तब तक संक्रमण बड़े पैमाने पर फैल चुका है।

95 ब्लॉक और सिर्फ 60 गाड़ियाँ: कैसे होगा इलाज ? आंकड़ों पर नज़र डालें तो प्रदेश में कुल 95 ब्लॉक हैं, जबकि आपातकालीन इलाज के लिए महज 60 ‘मोबाइल वेटरनरी वैन’ ही मैदान में उतारी गई हैं। यानी एक पूरे ब्लॉक के लिए एक गाड़ी भी नसीब नहीं हो रही। सरकार ने टोल-फ्री नंबर 1962 तो जारी कर दिया है, लेकिन कॉल करने के घंटों बाद भी दूरदराज के गाँवों तक टीम नहीं पहुँच पा रही है।

यह भी पढ़ें -  अटल उत्कर्ष विद्यालय के रूप में चयनित विद्यालयों का शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

स्थानीय पशुपालक महेश चंद्र खोलिया का कहना है कि 1962 में कॉल किए हुए 4 दिन हो गए हैं और मोबाइल वैन 4 दिन बाद पहुँची है।

फील्ड में तैनात डॉक्टरों की भी मजबूरी: मोबाइल वैन में तैनात डॉक्टर धीरज से जब इस देरी के बारे में बात की गई तो उन्होंने अपनी बेबसी जाहिर की। उन्होंने बताया, “एक-एक ब्लॉक का इलाका बहुत बड़ा और कठिन रास्तों वाला है। गाड़ियों की संख्या कम होने की वजह से हम चाहकर भी हर पीड़ित पशु तक समय पर नहीं पहुँच पा रहे हैं। कई बार तो मौके पर पहुँचने पर हमें ग्रामीणों के गुस्से का भी सामना करना पड़ता है।”

यह भी पढ़ें -  चुनाव से पहले बजरंग बली की शरण में हरीश रावत, मांगा जीत का आशीर्वाद

लोकल अस्पतालों को मिले दवा और अधिकार: ग्रामीणों और पशुपालकों का कहना है कि सिर्फ मोबाइल वैन के भरोसे इस महामारी को नहीं रोका जा सकता। सरकार को चाहिए कि हर इलाके के स्थानीय पशु चिकित्सालयों और डिस्पेंसरियों में तुरंत पर्याप्त दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएँ और वहाँ के डॉक्टरों को सीधे इलाज की जिम्मेदारी दी जाए, ताकि लोगों को अपने ही गाँव में तुरंत मदद मिल सके।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999