
लालकुआँ नगर पंचायत के विस्तारीकरण की मांग को लेकर एक शिष्टमंडल ने विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष नगर पंचायत के विस्तारीकरण का विषय रखते हुए क्षेत्र के समग्र विकास एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राजीव नगर बंगाली ,संजय नगर व अन्य घनी आबादी वाले क्षेत्रों को नगर पंचायत विस्तारीकरण कर सम्मिलित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया।
शिष्टमंडल ने कहा कि लालकुआँ क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी, आवासीय विस्तार तथा नागरिक सुविधाओं की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए नगर पंचायत का विस्तारीकरण समय की मांग है। विस्तारीकरण होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा अधिक से अधिक लोगों को नगरीय सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से इस विषय पर सकारात्मक पहल करते हुए लालकुआँ नगर पंचायत के विस्तारीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुये लालकुआँ नगर पंचायत के विस्तारीकरण की दिशा में उचित कदम उठाए जाने की बात कही
शिष्टमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी,जिला कार्यकारणी सदस्य हरीश नैनवाल,मंडल अध्यक्ष sc मोर्चा मनोज कुमार मौर्या,सामाजिक कार्यकर्ता विकास गुप्ता,मुन्ना अंसारी उपस्थित रहे।


