शुद्धिकरण विवाद पर 7 सितम्बर को सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, प्रदर्शन में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद

खबर शेयर करें -

 

congress protest

उत्तराखंड में कांग्रेस एक बार फिर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने जा रही है। कांग्रेस 7 सितंबर को देहरादून में बड़े प्रदर्शन के साथ सीएम आवास कूच करेगी। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने परेड ग्राउंड का जायजा लिया। 

समाचारपोर्टल

यह भी पढ़ें -  देवभूमि के इस मंदिर में हुआ था माता पार्वती और भगवान शंकर का विवाह, अखंड धूनी के नाम से भी है प्रसिद्ध

शुद्धिकरण समेत तमाम मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

दरअसल, कांग्रेस का ये प्रदर्शन कई मुद्दों को लेकर होने जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान, बढ़ते महिला अपराध, पेपर लीक, नौकरियों को बचाने, किस प्रताड़ना और जमीनों की अनैतिक नीलामी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  स्टोन क्रेशर कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने पूछताछ के लिए इन लोगों को उठाया

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने लिया परेड ग्राउंड का जायजा

कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को लामबंद कर रही है और सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगा रही है। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने परेड ग्राउंड का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ धाम में टला बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस की रैली परेड ग्राउंड से शुरू होगी, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के जुटने की तैयारी है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999