
हल्दूचौड़। हल्दूचौड़ में शुक्रवार को उस समय राहगीरों की नजरें ठहर गईं, जब सड़क पर अचानक सांप और नेवला आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। सांप फुंफकारते हुए नेवले पर पलटवार करता रहा, जबकि नेवला भी पीछे हटने के बजाय डटा रहा।
सड़क से गुजर रहे लोगों ने यह नजारा देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। राहगीरों ने सांप और नेवले के बीच चल रहे संघर्ष को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। कुछ देर तक चले इस रोमांचक मुकाबले के बाद दोनों अलग-अलग दिशाओं में चले गए। सड़क पर हुई सांप-नेवले की यह भिड़ंत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।


