
हल्द्वानी: स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भवाली क्षेत्र में सक्रिय रूप से सामाजिक कार्यों में भाग लेने वाले सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार की पत्नी एवं भवाली नगर पालिका की सभासद सपना कुमारी समेत 50 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सभी नए सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया,कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राहुल छिमावल,प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत,वरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा,गणेश उपाध्याय मौजूद थे।


