हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दलित युवकों ने लगाया जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप, पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में की FIR

हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दलित युवकों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ताओं ने राहुल गांधी पर अनुसूचित जाति के विरुद्ध कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें -  Janmashtami Date 2025: 15 या 16 अगस्त, कब है जन्माष्टमी?, जानें सही डेट और भोग का शुभ मुहूर्त

जानकारी के अनुसार, रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण कार्यक्रम में शामिल रहे दो दलित युवकों विनोद आर्य और अमित कुमार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। दोनों को रामलीला मैदान में शुद्धिकरण करने वाले न्यास का सदस्य बताया जा रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी द्वारा अनुसूचित जाति के खिलाफ आपत्तिजनक एवं जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढ़ें -  विजय दिवस : शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर राहुल गांधी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।
तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज
वहीं, पुलिस ने अमित कुमार की तहरीर के आधार पर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, FIR संख्या 297/2026 के तहत बीएनएस की धारा 196 और 299 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(q) के तहत मामला दर्ज किया गया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा पिकअप, चपेट में आई कार, एक ही परिवार के चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर
Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999