रेखा आर्य के पति से जुड़े मामले में SIT गठित, 10 सदस्यीय टीम करेगी जांच

खबर शेयर करें -

rekha-arya

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े घरेलू हिंसा के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की पड़ताल के लिए एसपी देहात जया बलूनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है।

रेखा आर्य के पति से जुड़े मामले में SIT गठित

SIT टीम को मामले से जुड़े सभी आरोपों, दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दे कि मंत्री पर करीब 210 करोड़ रुपए की कथित अवैध संपत्ति जुटाने के आरोप भी सामने आए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री से विशेष जांच कराने की मांग की गई। रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम बनाई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: इस बार जल्दी पहुंचेगा मानसून, इस तारीख केरल पहुंचेगा

नीतियांदेखें

SP जया बलूनी को मिली SIT की कमान

एसपी देहात जया बलूनी के नेतृत्व वाली टीम में सीओ सदर अनूज कुमार, शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट, शहर कोतवाल प्रभारी एसओजी सिटी संदीप कुमार, महिला सब-इंस्पेक्टर विनयता चौहान, सब-इंस्पेक्टर कमलेश गौड़, सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल किरण कुमार, कांस्टेबल अजय और कांस्टेबल संजीत कुमार शामिल हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999