मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में बनाने हेतु चंपावत में हुए 1600मीटर दौड़ का आयोजन

खबर शेयर करें -


हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जाने हेतु खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में युवा अधिकारी आशीष पाल के दिशानिर्देश पर नेहरू युवा केंद्र चम्पावत द्वारा जिला मुख्यालय में ओपन बालिका वर्ग की 1600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया।
उक्त दौड़ में जनपद मुख्यालय से लगे विभिन्न क्षेत्रों के कुल 45 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें साक्षी गोस्वामी प्रथम स्थान पर, दिशा गोस्वामी द्वितीय एवं संगीता जोशी तृतीय स्थान पर रही सभी विजेता प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र चम्पावत द्वारा पुरुस्कृत किया गया।
दौड़ का शुभारंभ एवं पुरुस्कार वितरण राष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र सिंह अधिकारी द्वारा किया गया।इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक सुनील दत्त जोशी, अंकित कुमार, अमरनाथ, संजना महर आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Breaking: युवक ने नाम बदलकर हिन्दू रीति-रिवाज से की शादी, पता चला असली नाम, तो पैरों तले खिसक गई जमीन, मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999