167 गांव बर्फबारी से लदे, 58 सड़के बंद, बिजली गुल

खबर शेयर करें -

बर्फबारी और बारिश ने अब मुसीबत खड़ी कर दी है लगातार पिछले 3 दिनों से हो रही बरसात और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने न सिर्फ ठंड बढ़ाई है बल्कि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आफत खड़ी कर दी है। भारी बर्फबारी की चलते चमोली और उत्तरकाशी के 167 गांव में पैदल रास्ते बंद हो चुके हैं इसके अलावा 150 गांव में बिजली गुल हो गई है जबकि 58 सड़क मार्ग बर्फबारी से बंद हो गए हैं जिसमें 18 मुख्य मार्ग और 40 ग्रामीण सड़कों पर यातायात बंद है गंगोत्री और

यमुनोत्री के हाईवे तीसरे दिन भी बर्फबारी और बरसात के चलते बंद हैं।ठीक इसी तरह कुमाऊं में पिथौरागढ़ बागेश्वर अल्मोड़ा नैनीताल और चंपावत के उच्च हिमालय क्षेत्र और बर्फबारी वाले स्थानों में भी पिछले 3 दिन से लगातार बरसात और बर्फबारी की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अब 15 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है फिलहाल हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी से अयोध्या के लिए शुरू हुई बस सेवा, 745 रुपये किराया तय

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999