सड़क हादसे में 2 की मौत

खबर शेयर करें -

आज पौड़ी गढ़वाल जनपद अंतर्गत आज भटोली गांव में एक बोलेरो वाहन (UA 12 8562) मुख्य मार्ग से अनियंत्रित होकर लगभग 200 फिट गहरी खाई में गिर गया जिसमें 02 लोग सवार थे। सूचना पर पोस्ट श्रीनगर से इंस्पेक्टर मंजरी नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में वाहन तक पहुँचकर सर्चिंग की गई तो पाया कि उक्त वाहन में सवार दोनों लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा दोनों मृतकों के शवों को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतकों मे अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह, उम्र- 35 वर्ष, देव सिंह पुत्र स्व0 बलबीर सिंह, उम्र- 40 वर्ष, निवासी भटोली गांव, पौड़ी बताए गए है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी, 19 को तूफानी बारिश का अंदेशा, रेड अलर्ट..


इस दौरान रेस्क्यू टीम में निरीक्षक मंजरी नेगी, आरक्षी रोविन कुमार, विकास गुसाई, उपेंद्र इतवाल, मुकेश कुमार, पैरामेडिक्स प्रवीण सिंह एवं चालक मनोज सिंह सम्मिलित रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999