यहां निकाह के 19 साल बाद महिला को दिया तलाक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : निकाह के 19 साल बाद महिला को तलाक देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित पति पर मुस्लिम विवाह अधिनियम की धारा में प्राथमिकी की है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बनभूलपुरा निवासी हासमीन जहां ने पुलिस को बताया कि 19 साल पहले उसका निकाह ग्राम भोट, सदर, रामपुर सिटी निवासी जमाल अहमद से हुआ था। हाल में वह बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहते हैं।

यह भी पढ़ें -  शहरी विकास मंत्री ने जीतपुर नेगी, अन्य कालोनियों का निरीक्षण कर जन समस्याए सुनी

दोनों के चार बच्चें हैं। बड़ी बेटी की उम्र 16 साल है। आरोप है कि पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। 30 अगस्त को पति ने उससे व दो बच्चों से मारपीट की। इस मामले में उसने पति पर मुकदमा दर्ज कराया।

जब वह थाने से घर पहुंची तो पति ने दोबारा मारपीट कर दी। विरोध करने पर बच्चों के सामने तलाक तलाक तलाक कहकर तीन तलाक दे दिया। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित पर जमाल अहमद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा पर आयोग हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई आज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999