अल्मोड़ा में दो‌‌ युवकों द्वारा युवक युवती का विडियो बनाने पर जमकर हुई लड़ाई

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दो‌‌ युवकों द्वारा युवक युवती का विडियो बनाने पर युवक ने विरोध किया। जिस पर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में पुलिस के मुताबिक यहां एसएसजे परिसर के लोअर मालरोड स्थित बीकॉम संकाय के पास बीते बुधवार शाम एक युवक अपनी दोस्त युवती के साथ बैठा हुआ था। तभी वहां से गुजर रहे दो युवक उनका वीडियो बनाने लगे। जिस पर युवक द्वारा वीडियों बनाने का विरोध किया गया। इतने में उन युवकों ने पीड़ित युवक की पिटाई की और गालीगलौच करने लगे। साथ ही अपने तीन और साथियों को बुला लिया। साथ ही उसकी फिर पिटाई की।

यह भी पढ़ें -  चुनाव से पहले ABVP में दो फाड़, रश्मि लमगड़िया ने आहत होकर दिया इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप 

पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले में पीड़ित युवक ने पुलिस में तहरीर दी है। शिकायत पर पुलिस ने खत्याड़ी निवासी अरविंद और सौरभ समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999