201 घी के दीये जलाकर जय श्री राम लिखकर देव दीपावली का पर्व मनाया

खबर शेयर करें -

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक पूजा लटवाल के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के शुभ अवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने 201 घी के दीये जलाकर जय श्री राम लिखकर देव दीपावली का पर्व मनाया


इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य पूजा जोशी ने संयुक्त रूप से कहा की घी का दीपक जलाकर भगवान की शरण में आए है क्योंकि सच्चे मन से भगवान को याद करने के लिए किसी भी प्रकार की मुद्रा या वस्त्र धारण करने की आवश्यकता नहीं होती इसके लिए तो केवल हाथ जोड़कर श्रद्धा पूर्वक भगवान के सामने प्रार्थना करना ही काफी है इससे भक्त और भगवान के बीच एक गहरा संबंध स्थापित होता है साथ ही तन मन मस्तिष्क को अत्यंत सुख शांति मिलती है इसलिए हमनें भगवान को हाथ जोड़कर याद करते हुए देशी घी के दीये जलाए है जिससे एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था को आगे कई हजार गुना तेजी से समाजहित एवं भारतहित में हमेशा कार्य करने के लिए भगवान सुख शांति रिद्धि सिद्धि समृद्धि वैभव धन ध्यान ज्ञान प्रसिद्धि प्रगति उन्नति यश सद्बुद्धि साहस बल शक्ति भक्ति सत्कर्म कार्यकुशलता सन्मार्ग सुविचार से परिपूर्ण कर आरोग्यता के अमृत से अभिसिंचित कर अपनी कृपा दृष्टि संस्था पर सदैव बनाए रखें क्योंकि गाय के घी में रोगों को भगाने की क्षमता होती है इसीलिए तो जब घी दीपक की सहायता से अग्नि के संपर्क में आता है तो वातावरण को स्वच्छ कर पवित्र बना देता है जिससे प्रदूषण भी दूर होता है साथ ही गाय के घी से जलने वाले दीपक के प्रकाश से मानवीय शारीरिक चक्रों का भी बहुत महत्व है क्योंकि मानव शरीर में सात चक्रों का समावेश होता है ये सातों चक्र शरीर में विभिन्न प्रकार की ऊर्जा को उत्पन्न करने का कार्य करते है और ये चक्र मनुष्य के तन मन मस्तिष्क को भी नियंत्रित रखता है क्योंकि तेल से दीपक जलाया जाए तो उससे उत्पन्न होने वाली तरंगे दीपक के बुझने के आधे घंटे बाद तक वातावरण को पवित्र बनाए रखता है लेकिन देसी घी के दीपक बुझने के बाद चार घंटे से भी ज्यादा समय तक अपनी सात्विक ऊर्जा के साथ पवित्र बनाए रखता है और तेल के इस्तेमाल से जलाए गए दीपक अपनी पवित्र तरंगों को अपने स्थान से कम से कम एक मीटर तक फैलाने में सफल रहता है लेकिन गाय के घी से जलाए गए दीपक की पवित्रता स्वर्ग लोक तक पहुँचने में सक्षम होती है इसीलिए हम लोगों ने गाय के घी से दीपक जलाकर दीपक के प्रकाश के माध्यम से भगवान जी से कहा है की एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था को समाजहित एवं भारतहित में कार्य करने के लिए हमेशा ऊर्जावान बनाए रखने की कृपा करें
इस दौरान घी के दीपक जलाने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू सचिव नन्दकिशोर आर्या कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मार्गदर्शक आशा शुक्ला पूजा लटवाल रितिक साहू पूजा जोशी धर्मा कुमारी निधि सिंह सूरज मिस्त्री सुशील राय दीपक प्रजापति मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

Advertisement
यह भी पढ़ें -  ग्राम प्रधान को बदमाशों ने किया अधमरा, रात भर गाड़ी में पीटने के बाद सुबह सड़क पर फैंका

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999