गलत दिशा में जा रही बाइक लोडर वाहन से टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

पंतनगर। ऊधमसिंहनगर के पत्थरचट्टा फ्लाईओवर के पास शनिवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक स्वार जिला रामपुर यूपी के रहने वाले थे। बाइक सवारों के गलत दिशा में आने के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को मोर्चरी भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात एक लोडर वाहन (छोटा हाथी) रुद्रपुर से पंतनगर की ओर आ रहा था। पंतनगर से रुद्रपुर की ओर गलत दिशा में जा रही बाइक लोडर वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा, जहां उसकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय अतीक अहमद पुत्र लईक अहमद और 32 वर्षीय अनीस खान पुत्र हुसैन खान निवासी स्वार, जिला रामपुर यूपी के रूप में हुई। हादसे के कारण कुछ समय तक ट्रैफिक बाधित रहा। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि बाइक सवारों के गलत दिशा में आने के कारण हादसा हुआ है। दोनों शवों की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी बारिश, पढ़ लें मौसम विभाग की चेतावनी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999