परिवहन विभाग की चैकिंग कार्यवाही में 54 वाहनों के चालान, 21 सीज

खबर शेयर करें -

परिवहन विभाग के द्वारा आज प्रवर्तन कार्रवाई में 54 वाहनों के चालान कर 21 वाहनों को सीज किया गया। प्रवर्तन करवाई टैक्सी, मैक्सी, बस, मोटरसाइकिल, ट्रक आदि वाहनों पर पंजीयन/ परमिट शर्तों का उल्लंघन, फिटनेस , टैक्स , लाइसेंस, हेलमेट, सीटबेल्ट ,यात्री एवं भार वाहनों में ओवरलोडिंग, रिफ्लेक्टर आदि के अभियोग में की गई।
आज परिवहन कर अधिकारी श्री एनपी आर्य द्वारा नैनीताल तथा श्री गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के अंतर्गत प्रवर्तन कार्य किया गया जिसमेंकुल 54 वालों के चालान किए गए तथा 21 वाहन को सीज किया गया, जिसमें 07 ऑटो, 13 ई रिक्शा तथा एक भार वाहन सम्मिलित है ।
प्रवर्तन कार्रवाई मे परिवहन कर अधिकारी श्री एनपी आर्य, श्री गोविंद सिंह के साथ-साथ सहायक उप निरीक्षक श्री रामचंद्र ,श्री देव सिंह, श्री नंदन रावत, प्रवर्तन पर्यवेक्षक श्री अनिल कार्की, श्री मोहम्मद दानिश, श्री चंदन ढेला, श्री महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे ।

डॉ गुरदेव सिंह
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हल्द्वानी

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी के कार्यकाल को तीन साल पूरे, उपनल और संविदा कर्मियों के लिए किया बड़ा ऐलान

दिनांक 05 दिसंबर, 2024

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999