27 अगस्त को उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में होगी बारिश, एक क्लिक में पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

खबर शेयर करें -
Uttarakhand Weather

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में 27 अगस्त को भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनी तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

27 अगस्त को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 27 अगस्त को राज्य के पहाड़ी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गर्जना के साथ बौछार होने की संभावना है। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  बद्रीनाथ हाईवे पर पुलिस की कार्रवाई, काली फिल्म लगे वाहन का काटा चालान

आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग की माने तो 28 अगस्त को भी पहाड़ी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। जबकि 29 अगस्त को प्रदेश के सभी पहाड़ी जिले जैसे रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जैसे जिले और उधम सिंह नगर में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999