3 सूत्री मांगों को लेकर भोजन माताओं ने दिया धरना

खबर शेयर करें -

भोजन माताओं ने दिया धरना
हल्द्वानी। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रगतिशील भोजन माता संगठन ने सोमवार को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। बाद में मांगों के सम्बंध में उप शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सचिव उत्तराखंड शासन को ज्ञापन प्रेषित किया। भोजना माताओं ने कहा कि सरकार जो भी जीओ. भोजन माताओं के लिए तैयार करती है वह अमानवीय है। भोजनमाताएं हर समय नौकरी से निकाले जाने के डर के साये जीती हैं। चम्पा गिनवाल ने कहा कि हम स्कूलों में किचन गाडर्निंग का काम करती है लेकिन कई जगह किचन गाडर्निंग के नाम पर जमीन पर खेती करवाया जा रही है। हेमा तिवारी ने कहा कि सरकार को इस अमानवीय जीओ को रद्द करना ही होगा। यूनियन ने निर्णय लिया कि अगर मांगें नहींमानी गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रजनी, हेमा तिवारी, कमला, बंसती, हंसी, पुष्पा, दीपा उप्रेती, मीना, चम्पा गिनवाल, राजकुमारी, राधा, अनीता, आरती, दीपा आदि मौजूद रही। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से नदियों एवं पट्टा में तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के दिए निर्देश
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999