महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है पकड़े गए आरोपी भीमताल क्षेत्रांतर्गत संचालित एक होम स्टे के केयर टेकर्स थे जो अनावश्यक रूप से पर्यटकों की मेड के कमरे में जाकर मेड के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे थे।
पर्यटकों द्वारा इस संबंध में थाना भीमताल में बुधवार 26 अप्रैल को मामला कोतवाली में पंजीकृत किया था। जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, के पर्यवेक्षण एवम थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्र के नेतृत्व में तत्काल स्थानीय पुलिस टीम का गठन किया गया।
उक्त पुलिस टीम द्वारा तात्कालिक रूप से धरपकड़ कर घटना में संलिप्त किशोर राम पुत्र देवराम निवासी ग्राम बांस तोली पोस्ट विजयपुर थाना कांडा जनपद बागेश्वर उम्र 29 वर्ष. रोशन लाल पुत्र राजन राम निवासी ग्राम मंड गोपेश्वर पोस्ट सिमकुना थाना कांडा जनपद बागेश्वर उम्र 21 वर्ष तथा दीप चंद्र उर्फ दीपक पुत्र प्रेम प्रकाश निवासी साकेत कॉलोनी रामनिवास थाना भीमताल जनपद नैनीताल उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां उनका चालान कर दिया गया गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजकुमारी कांस्टेबल जीवन कुमार. नरेश परिहार.मुकेश नेगी (थाना भीमताल) सम्मिलित थे

Advertisement
यह भी पढ़ें -  समूह-ग भर्तियों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होगी आसान, आयोग ने शुरू की तैयारी

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999