शादी के दूसरे महीने में ही चीट करते पकड़ा…’, Dhanashree ने लगाए चहल पर बेवफाई का इल्जाम

खबर शेयर करें -

Dhanashree Accuses Yuzvendra Chahal of Cheating

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की एक्स वाइफ कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा(Dhanashree Verma ) ने हाल ही में शो राइज एंड फॉल में अपने रिश्ते को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

जिसके सुनकर लोग काफी हैरान है। दरअसल उन्होंने अपने पूर्व पति और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से अपने तलाक को लेकर चीजे शेयर की है। उन्होंने उनपर चिटिंग का आरोप लगाया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी के पहले साल में ही युजवेंद्र चहल ने दिया धनश्री को धोखा Dhanashree Accuses Yuzvendra Chahal of Cheating

धनश्री वर्मा ने बताया की शादी के पहले ही साल में उन्हें धोखा मिला। दरअसल शो से एक क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें को कंटेस्टेंट कुब्रा सैत ने धनश्री वर्मा से पूछा कि उन्हें अपने रिश्ते में ये कब एहसास हुआ कि ये काम नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें -  टिहरी बांध क्षेत्र में रहस्यमयी हादसा: सड़क किनारे मिली स्कूटी, 50 मीटर खाई में मिला चालक का शव

इसी पर धनश्री ने बताया कि उन्होंने पूर्व पति युजवेंद्र को शादी के दूसरे महीने पर ही बेवफाई करते हुए पकड़ा। ये बात सुनकर कुब्रा सैत भी हैरान रह गई। धनश्री ने कहा, “पहले साल में ही, जब मैंने उन्हें दूसरे महीने में चीट करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।” इस खुलासे के बाद ये बात सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।

यह भी पढ़ें -  भारत में 5G युग की हुई शुरुआत, PM मोदी ने लॉन्च की सर्विस, जियो-एयरटेल ने किया ये एलान

शादी के बाद का अनुभव किया साझा

धनश्री ने शादी में सम्मान और जिम्मेदारी पर भी बात कही। उन्होंने कहा, “सबके हाथ में अपनी इज़्जत होती है और जब आप शादी में होते हैं, तो आपके ऊपर दूसरे की इज्जत की जिम्मेदारी भी होती है। मैं अपने पति के साथ सम्मानजनक व्यवहार करती रही, भले ही मेरे अंदर बहुत कुछ कहने की इच्छा थी।”

‘किसी को नीचा दिखाकर छवि नहीं चमका सकते’- धनश्री

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आलोचना को लेकर भी धनश्री ने कहा। उन्होंने ये चीज साफ कि किसी को नीचा दिखाकर अपनी छवि चमकाना बिल्कुल गलत है। उनका कहना है, “अगर आप खुद को गुड लाइट में दिखाना चाहते हैं तो अपने काम से दिखाएं किसी को गिरकर नहीं।”

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बड़ा फ्रॉड;1983 में मर चुके व्यक्ति को बना दिया जिंदा वारिस! फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाणपत्र से जमीन का नामांतरण, एक महीने बाद बेच दी जमीन

साल 2025 में लिया था तलाक

बताते चलें कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में मतभेद की खबरें सामने आने लगी। ऐसे में साल 2025 में दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया। 20 मार्च को ऑफिशियल तौर पर दोनों ने तलाक लिया। धनुश्री वर्मा एक डेंटिस्ट, कोरियोग्राफर डांसर और यूट्यूबर भी है। उन्हें झलक दिखलाजा 11 में भी देखा गया था

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999