टिहरी बांध क्षेत्र में रहस्यमयी हादसा: सड़क किनारे मिली स्कूटी, 50 मीटर खाई में मिला चालक का शव

खबर शेयर करें -

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी बांध क्षेत्र में एक दर्दनाक और रहस्यमयी हादसा सामने आया है, जहां एक स्कूटी चालक की खाई में गिरने से मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि स्कूटी सड़क किनारे सुरक्षित खड़ी मिली, जबकि चालक करीब 50 मीटर नीचे खाई में मृत अवस्था में पाया गया।

घटना की सूचना पुलिस चौकी भागीरथीपुरम के माध्यम से SDRF टीम को दी गई। सूचना मिलते ही SDRF मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में रामलीला देख रहे एडवोकेट की गोली मारकर हत्या से मचा हड़कंप. पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी

घटनास्थल काफी ढलानदार और जोखिम भरा था, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बन गया।
SDRF टीम ने सूझबूझ और सावधानी के साथ रस्सियों (रोप) की मदद से खाई में उतरकर चालक तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान युवक को मृत पाया गया। इसके बाद टीम ने शव को स्ट्रेचर में सुरक्षित कर रोप सिस्टम के जरिए ऊपर सड़क तक पहुंचाया और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-सुबह-सुबह दूध के पिकअप में लगी आग, धू धू कर हुआ खाक

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दिनेश सिंह (35), पुत्र गोविंद सिंह, निवासी नागनी, चंबा (टिहरी गढ़वाल) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर चालक खाई में कैसे गिरा, जबकि स्कूटी सड़क किनारे सुरक्षित खड़ी थी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999