ब्रेकिंग) यहाँ अंबेडकर जयंती से लौटते समय ट्रैक्टर पलटा, 17 वर्षीय किशोर की मौत, चार गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)- उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में अंबेडकर जयंती के जुलूस से लौटते समय एक बड़ा हादसा हो गया।

कुंडेश्वरी क्षेत्र के ढकिया कला में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार पांच युवक उसके नीचे दब गए। हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 12% किशोर डिप्रेशन में, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत ढकिया कला में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कुछ युवक ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नाले की दीवार के पास ट्रैक्टर अचानक बेकाबू होकर टकराया और पलट गया।

इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 17 वर्षीय प्रशांत (पुत्र योगेश) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथ मौजूद सौरभ, सागर, विशाल और वंश गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  अनियंत्रित होकर बोलेरो सड़क पर पलटी,5 घायल, एक की हालत गंभीर

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ऊधम सिंह नगर पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  ओवरलोड ट्रक पलटा, कई वाहन दबे, चालक फरार

काशीपुर के एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जुलूस से लौटते समय यह दुखद दुर्घटना हुई है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999