30 वर्षीय विवाहिता के रामगंगा नदी में कूदने की आशंका में चलाया सर्च अभियान,अभी तक नहीं मिला सुराग

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़।यहां के बेरीनाग तहसील के गोल गांव की विवाहिता 30 वर्षीय पुष्पा देवी की रामगंगा नदी में कूदने की आशंका पर नदी में सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन सुबह से जारी सर्च अभियान में अभी तक पुष्पा देवी का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुष्पा देवी शनिवार को बिना बताए घर से चली गईं थीं।बेरीनाग की गोल गांव की 30 वर्षीय पुष्पा देवी शनिवार दोपहर करीब 1 बजे बिना बताए घर से चली गईं थीं। शाम तक पुष्पा देवी वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। वहीं, देर शाम पुष्पा देवी की चप्पल और बिछुआ रामगंगा नदी के पास कैलुबगड़ जगह पर मिला।

यह भी पढ़ें -  रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती: बिहार के कंट्रोल हाउस में पुलिस का छापा, दो बदमाश गिरफ्तार

जिसकी सूचना थल थाना पुलिस को दी गई। लेकिन अंधेरा होने के कारण नदी में सर्च अभियान शुरू नहीं हो पाया।वहीं, रविवार सुबह थल थाना के थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नदी में सर्च अभियान चलाया। लेकिन सुबह से जारी सर्च अभियान के तहत शाम 5 बजे तक पुष्पा देवी का कुछ पता नहीं चल पाया था। वहीं, पुष्पा देवी के घर से बिना बताए चले जाने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999