बदला मौसम का मिजाज , आज यहां बरसात के साथ हिमपात की संभावना

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदल रहा है , राज्य के कई क्षेत्रों में देर रात से हल्की बारिश दर्ज की गई वहीं मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के 5 जनपदों उत्तरकाशी, नैनीताल ,उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और चमोली जनपदों में गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ ही हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्य के पंतनगर में 3.5 mm , रुद्रपुर और नैनीताल में 2.5 mm , चकराता सोनप्रयाग और मसूरी में 2 एमएम , रामनगर में पांच और जानकीचट्टी में 3.5 एमएम वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। मैदान से लेकर पहाड़ तक बादल छाए रहेंगे और
देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों मे बर्फबारी होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी: लंबे इंतजार के बाद देश के पहले हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र का निर्माण शुरू, गंगोत्री धाम के पास लंका में होगा तैयार


मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 14 जनवरी से 16 जनवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है हालांकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों समेत मैदानी इलाकों में 14 और 15 जनवरी को कहीं-कहीं घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप रहेगा जिसके चलते इन इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें -  विपरीत मौसम एवं भीड़ बढ़ने के चलते केदारनाथ यात्रा के नए ऑनलाइन पंजीकरण पर 15 जून तक बढ़ी रोक


बर्फबारी से बढ़ी ठंड

केदारनाथ ,औली ,जोशीमठ ,हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों, नंदा घुंघटी की चोटी के साथ ही नीती और माणा घाटी और यमुनोत्री में भी बर्फबारी हुई है जिससे ठंड में बढोतरी हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999