बीयर बार के गोदाम से पकड़ी 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिला आबकारी विभाग की टीम ने गरमपानी स्थित एक बीयर बार के गोदाम में छापामारी कर अवैध रूप से रखी 35 पेटी शराब पकड़ा है पूरे मामले में आबकारी विभाग ने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भवाली-अल्मोड़ा राजमार्ग स्थित बार पर पर देर शाम आबकारी ने छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें बार के गोदाम तथा बार के अंदर से अवैध रूप से रखी गई 35 पेटी को पकड़ लिया।

आबकारी अधिकारीयो ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि बीयर बार में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने छापामारी की है जहां शराब को जप्त किया है।
माल को सीज कर दो नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही।

यह भी पढ़ें -  यूक्रेन में फ़से उत्तराखण्ड के छात्रों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कही यह बात, देखिए वीडियो

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जहां बीयर बार में अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने छापामारी की है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब ₹300000 से अधिक बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999