4 साल की बच्ची को अपहरण करने वाले चार आरोपी पुलिस ने धरे

खबर शेयर करें -

पुलिस के द्वारा 4 साल की बच्ची को अपहरण करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है बता दे कि मामला उधम सिंह नगर जिले का है यहां पर दिनांक 11/06/2022 को वादी मुकदमा साहिद नदी पुत्र अहमद नवी निवासी ईदगाह रोड़ खेड़ा थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर ने थाना रुद्रपुर में अपनी नाबालिक पुत्री कुछ रीवा उम्र 04 वर्ष के घर से गायब हो जाने के सन्दर्भ में HR NO. 375/2022 धारा 365 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया।

मामले की विवेचना प्रभारी चौकी रम्पुरा उ०नि० अनिल जोशी के सुपूर्द की गयी। आज दिनांक 12/06/2022 की प्रातः एक अज्ञात मोबाइल नं0 708807443 में वादी मुकदमा साहिद नवी उपरोक्त के मोबा0 7078756666 पर 15 लाख रुपयो फिरोती की मांग अपहृता को सकुशलत वापस करने हेतु की गयी। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधमसिंह नगर द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी नगर रुद्रपुर के नेतृत्व में कुल आधा दर्जन टीमों का गठन किया गया उक्त टीमों द्वारा सुराग रसी पता रसी एवं सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्तगण द्वारा मांगी गयी फिरोती की रकम को देने के समय संजय वन टोडा हल्द्वानी

यह भी पढ़ें -  20 साल बाद पहली बार घाटे से उबरा रोडवेज, सीएम बोले- गुड गवर्नेंस का उदाहरण

पर समय 16.20 बजे अभियुक्तगण क्रमशः 1. शफी अहमद, 2. शाहरुख उर्फ सलमान, 3. फिरोज मलिक को फिरौती के 40 हजार रुपये, 03 मोबाइल फोन, 02 अदद तमंचे, 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त मो0सा० नं० UKOGAR-2287 सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही पर अपहृता रीदा को अभियुक्ता छोटी पत्नी नासिर अहमद निवासी काबुल गेट इन्द्रानगर बनभूलपुरा जनपद नैनीताल से सकुशल बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें -  एक टप्पेबाज स्कूटी सवार महिला की सोने की चेन छीनकर भागा, मुकदमा दर्ज


अभियोग में धारा 364(A)/506/120(B) भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी। अपहृता रीदा को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्तगण क्रमशः 1. शफी अहमद, 2. शाहरुख उर्फ सलमान, 3. फिरोज मलिक, 4, छोटी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को अकब से मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। पुलिस द्वारा तत्काल की गयी कार्यवाही अपहृता की सकुशल बरामदगी की स्थानीय जनता और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

शफी अहमद पुत्र नवी अहमद उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नं0 18 ईदगाह रोड़ खेड़ा थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर,
शाहरुख उर्फ सलमान पुत्र अमिदुल रहमान उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं0 14 इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल,
फिरोज मलिक पुत्र अफरोज मलिक उम्र 28 वर्ष निवासी भैसोड़ी सरीफ थाना मिलक जिला रामपुर (उ०प्र०) हाल निवासी किरायेदार निकट सीर गोटिया जामा मस्जिद के पास थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर
छोटी पत्नी नासिर अहमद उम्र 35 वर्ष निवासी छोटी मार्केट सुनगढ़ी थाना सुनगढ़ी जिला पीलीभीत उ०प्र० हाल निवासी काबुल गेट इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल

यह भी पढ़ें -  यहाँ हुआ सड़क हादसा वहान गिरा खाई में एक कि मौत दो गंभीर घायल


रेस्क्यू अपहता
रौदा पुत्री साहिद नवी उम्र 04 वर्ष निवासी वार्ड नं0 17 ईदगाह रोड खेड़ा रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर

बरामदा माल

फिरोती हेतु मांगे गये 40 हजार रुपये नगद
एक अदद मो0सा० सं० UKDGAR-2207
02 अदद तमंचे मय 04 अदद कारतूस 315 बोर
01 अदद मोबाइल फोन (अभियुक्तगण)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999