उत्तराखंड-सड़क हादसे में 4 लोगो की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां सोमवार देर शाम को कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को खाई से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार शाम लगभग 6 बजे का है, कार में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। तीव और संकरे मोड़ पर बाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

कीर्तिनगर के तहसीलदार प्रदीप कंडारी ने बताया कि मृतकों की पहचान 70 वर्षीय दर्शन सिंह असवाल पुत्र हरि सिंह, 70 वींय धर्म सिंह असवाल पुत्र पीतांबर सिंह, 65 वर्षीय कर्ण सिंह पंवार पुत्र राम सिंह और 60 वर्षीय राजेंद्र सिंह पंवार पुत्र जीत सिंह पंवार निवासी मालगडी गांव के रूप में हुई है। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की सहायक टीचर /एलटी की भर्ती परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार

बताया जाता है कि यह घटना टिहरी गढ़वाल जनपद के कीर्तिनगर विकासखंड अंतर्गत बढ़ियारगढ़ क्षेत्र में हुई है जहां कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सभी मृतक मालगड्डी गांव के निवासी थे और बहियारगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे, यह क्षेत्र टिहरी जिले के कीर्तिनगर विकासखंड अंतर्गत बढ़ियारगढ़ का है जहां सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर तहसील प्रशासन कीर्तिनगर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों शयों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के 659 उपनल कर्मियों का वेतन कई महीनों से बकाया, दी आंदोलन की चेतावनी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999