Chandra Grahan 2026 Timing: होली पर चंद्र ग्रहण का साया! कब होगी होलिका दहन? सूतक का समय?

खबर शेयर करें -

 

kab hai Chandra Grahan 2026 Timing kab haiHolika Dahan

kab hai Chandra Grahan 2026 Time: साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है और वो भी होली के दिन। जी हां इस बार चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा। ऐसे में इस दिन आपको चांद खून की तरह लाल दिखने वाला है। चंद्रमा पृथ्वी की ओट में पूरी तरह से छिप जाता है जिसके बाद अलग-अलग जगहों पर ये नजारा अलग-अलग देखने को मिलता है। चलिए जानते है कि चंद्र ग्रहण की टाइमिंग क्या है। भारत में कब दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण की टाइमिंग kab hai Chandra Grahan 2026 Timing

इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का साया पड़ रहा है। तीन मार्च को चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण लगने की वजह से ही तीन को होली का त्यौहार नहीं मनाया जाएगा। दरअसल भारत में चंद्र ग्रहण 5 घंटे का होगा। ये 3 मार्च को दोपहर को 3:20 से शुरू होकर शाम के 6:47 मिनट तक रहेगा। हालांकि ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही सूतक शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा से वहीं के शिक्षक ने की छेड़छाड़

कितने बजे लगेगा सूतक?

सूर्यग्रहण और चंद्र ग्रहण, दोनों में ही सूतक का काफी महत्व होता है। ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले ये लग जाता है। ऐसे में भारत में सूतक काल 3 मार्च को सुबह 6:20 पर शुरू होगा। तो वहीं इसका समापन शाम को 6:47 मिनट तक रहेगा। हिंदू धर्म के अनुसार इस दौरान पूजा-पाठ, मूर्ति स्पर्श और भोजन बनाने या खाने से परहेज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  हरकी पौड़ी पर महिलाओं में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे..देखिए वायरल Video

कब होगी होलिका दहन? kab hai Holika Dahan

चूंकि चंद्र ग्रहण इस बार होली के समय पर पड़ रहा है। तो लोगों के बीच होलिका दहन को लेकर कन्फ्यूजन बनी हुई है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर होलिका दहन होता है।

हालांकि इस बार होली से पहले चंद्र ग्रहण लग रहा है। साथ ही होलिका का दहन पूर्णिमा में होता है। पूर्णिमा की बात करें तो ये 2 मार्च को शाम 5:55 पर शुरू होकर 3 मार्च शाम 5:07 मिनट पर खत्म होगी। लेकिन तीन मार्च को सुबह से ही सूतक लग जाएगा। ऐसे में होलिका दहन 2 मार्च (kab hai Holika Dahan) को किया जाएगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में 04 जून को होने वाली मतगणना के लिए कार्मिकों का हुआ प्रथम रेण्डमाईजेशन, मतगणना माइक्रोआब्जर्वर 144, मतगणना सुपरवाईजर 114 तथा मतगणना सहायक 120 किये नियुक्त। उप जिला निर्वाचन अधिकारी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999