वर्ल्ड कप छोड़कर आए!, क्रिकेटर Rinku Singh ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

खबर शेयर करें -

 

Rinku Singh Father Death

Rinku Singh Father Last Rites: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। ऐसे में आज ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान क्रिकेटर के घर के बाहर भारी मात्रा में लोगों की भीड़ देखने को मिली। बता दें कि पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह बीच में ही टी20 वर्ल्ड कप छोड़कर अलीगढ़ स्थित अपने घर पहुंचे।

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को दिया कंधा Rinku Singh Father Death

दरअसल क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता चौथे स्टेज के लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां वो कुछ दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

यह भी पढ़ें -  भारी बारिश से चंपावत-पिथौरागढ़ एनएच बंद, कई वाहन व यात्री फंसे
Rinku Singh Father Death

पिता का केंसर से हुआ निधन

निधन के बाद खानचंद सिंह के पार्थिव शरीर को अलीगढ़ लाया गया। निधन की जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह भी टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर चेन्नई से अलीगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता की अर्थी को कंधा दिया। शंकर विहार श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी।

यह भी पढ़ें -  SOG व मुखानी पुलिस की गिरफ्त में आये अवैध हथियारों के सौदागर,अवैध तमंचे, बन्दूक एवं कारतूस के साथ 02 तस्कर हुए गिरफ्तार

टीम इंडिया को छोड़कर पिता को देखने पहुंचे

बताते चलें कि जब रिंकू को पिता के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली तो वो टीम इंडिया को छोड़कर नोएडा पहुंचे थे। उन्होंने उस दौरान टी-20 विश्व कप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ दिया था। हालांकि 25 करवरी को वो दौबारा टीम के साथ जुड़े।

IND vs ZIM मैच में रहे थे बाहर

हालांकि 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ हुए मैच में रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली। संजू सैमसन उनकी जगह टीम में शामिल हुए। हालांकि सब्स्टीट्यूट के तौर पर वो मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा में बंदरों के आतंक से परेशान नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की, कही ये बात
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999