Kanwar Yatra: सीएम धामी ने धुले कांवड़ियों के पैर, सफाईकर्मियों को भी किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

Kanwar Yatra: हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां शिवभक्त कांवड़ियों का विशेष स्वागत किया।

CM ने किया कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन

कांवड़ मेला-2026 के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। यहां भाजपा पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री अलकनंदा होटल पहुंचे, जहां उन्होंने कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का विधिवत उद्घाटन किया और शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा कर उनका उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ 10 वर्षीय के बच्चे को आंगन से उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों के शोर से बची जान

सीएम धामी ने धुले शिव भक्तों के पैर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर उनका सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने खुद अपने हाथों से कांवड़ियों को भोजन परोसकर सेवा, समर्पण और श्रद्धा का संदेश दिया। सीएम के इस भावपूर्ण व्यवहार से शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। 

यह भी पढ़ें -  नैनीताल- नई कार खरीदने के जुनून में पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना, भवाली पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

सफाईकर्मियों और पुलिस जवानों को पहनाई फूलों की माला

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में दिन-रात जुटे सफाईकर्मियों और पुलिस जवानों को फूलों की माला पहनाई। साथ ही शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सीएम ने उनकी सेवाभावना और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही मेले की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा इंतजामों की भी विस्तार से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -  आखिर क्यों निर्वाचन आयोग की मांग पर राज्य सरकार ने स्टैंडबाई दो हेलीकॉप्टर

Cm dhami

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999