एक बार फिर विवादों में आए BJP विधायक सुरेश गढ़िया, महिला ने सोशल मीडिया पर मांगा इंसाफ

खबर शेयर करें -

 

BJP MLA Suresh Gadhiya

उत्तराखंड की राजनीति में चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं के आसपास विवादों का शोर भी तेज होता जा रहा है। पहले सल्ट से बीजेपी विधायक महेश जीना सुर्खियों में रहे और अब चर्चा के केंद्र में हैं कपकोट से बीजेपी विधायक सुरेश गढ़िया, लेकिन इस बार मामला एक महिला, एक कथित AI डीपफेक वीडियो, सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोप और न्याय की गुहार के साथ साथ आत्महत्या की धमकी का भी है। 

ये है मामला

बागेश्वर जिले के कपकोट की रहने वाली मुन्नी टाकुली उर्फ माही टाकुली नाम की महिला ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगते हुए कहा था कि मानीखेत निवासी जगदीश गोस्वामी नाम का शख्स लंबे वक्त से सोशल मीडिया पर उनके बारे में आपत्तिजनक वीडियो बना रहा है। माही का आरोप है कि इन वीडियो में उनका नाम कपकोट से बीजेपी विधायक सुरेश गढ़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। इतना ही नहीं, जगदीश गोस्वामी अपने दावों के समर्थन में कथित सबूत होने की बात भी कहता है।

यह भी पढ़ें -  खेत में पेड़ से उल्टा लटका मिला जिंदा गुलदार, 6 घंटे तक मची रही दहशत, वन विभाग की देरी पर भड़के ग्रामीण

माही टाकुली का दावा है कि साल 2024 में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई तस्वीरों का इस्तेमाल कर AI तकनीक के जरिए एक अश्लील डीपफेक वीडियो तैयार किया गया था। यही वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और उसी के जरिए उनका नाम बीजेपी विधायक सुरेश गढ़िया के साथ जोड़ा जाने लगा। उस समय विधायक ने भी इस वीडियो को डीपफेक कंटेंट बताया था। मामला कुछ दिनों तक सुर्खियों में रहा, फिर धीरे-धीरे ठंडा पड़ गया।

यह भी पढ़ें -  गौला नदी के लालकुआं गेट से खनन सामग्री ला रहे ट्रैक्टर ट्राली ने चौराहे में मारी युवक को टक्कर…………. गंभीर हालत में हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती

मामला दो साल बाद एक बार फिर चुनाव से पहले तूल पकड़ने लगा है। माही टाकुली का कहना है कि आज भी सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कि जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया वीडियो जारी कर न्याय की मांग की है। महिला ने वीडियो में यह तक कह दिया कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वे आत्महत्या जैसा कदम उठा लेंगी। माही टाकुली के इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

मुझे बदनाम किया जा रहा है: MLA

राजनीतिक गलियारों में चल रही कानाफूसियों के बीच अब बीजेपी विधायक सुरेश गढ़िया का भी बयान सामने आया है। विधायक ने कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि AI डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर उनका नाम इस पूरे विवाद में घसीटा गया। 

यह भी पढ़ें -  Avengers: Doomsday Teaser Out: स्टीव रोजर्स बनकर लौटे Chris Evans, ‘डूम्सडे’ का टीजर जारी

तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

उधर महिला की शिकायत के आधार पर कपकोट पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में जगदीश गोस्वामी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999