धामी सरकार ने खोला विकास का खजाना, मंदिरों से लेकर सड़क परियोजनाओं के लिए 5 करोड़ मंजूर

खबर शेयर करें -

 

cm dhami pauri

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए धामी सरकार ने कई अहम परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण और ग्रामीण विकास कार्यों के लिए करीब 5 करोड़ की पहली किस्त जारी करने को मंजूरी दी है।

मंदिरों से लेकर सड़क परियोजनाओं के लिए सरकार ने मंजूर किए 5 करोड़

सबसे अधिक राशि पौड़ी जिले के महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत की गई है, जबकि डीडीहाट स्थित श्री हरिचंद देवता मंदिर को मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाएगा। सरकार ने पौड़ी के मां बाल कुंवारी माता मंदिर, पिथौरागढ़ के नंदा देवी मंदिर और मोस्टामानू मंदिर, अल्मोड़ा के गुरु गोरखनाथ मंदिर समेत कई धार्मिक स्थलों के विकास के लिए भी बजट स्वीकृत किया है।

यह भी पढ़ें -  शांतिपुरी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा घटना में शामिल तीन लोगों को किया पुलिस ने गिरफ्तार,JCB मशीन पकड़ने के बाद बढ़ी थी रंजिश।

जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए बनाई जाएगी सुरक्षा दीवार

इसके अलावा चंपावत में तामली-रूपालीगाड़-सीम मोटर मार्ग के निर्माण और टिहरी के सिलकोट गांव में जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए घेरबाड़, सुरक्षा दीवार और सीसी रेलिंग मार्ग के निर्माण को भी मंजूरी मिली है। वहीं, देहरादून के उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री खरीदने के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी स्वीकृत की गई है। धामी सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  एनयूजे पत्रकारों की समस्याओं को लेकर डीजी सूचना को ज्ञापन देने और 'शैक्षिक उन्नयन' से करेगी इस वर्ष के कार्यक्रमों की शुरूआत
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999