चारधाम यात्रा से पहले सक्रीय हुई सरकार!, सचिव लोक निर्माण ने किया निरीक्षण

खबर शेयर करें -

 

Chardham Yatra Secretary of Public Works inspection

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गई है। सचिव लोक निर्माण डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने आने वाली चारधाम यात्रा के दृष्टिगत उत्तरकाशी – भटवाड़ी – हर्षिल -गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 में निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

चारधाम यात्रा से पहले सक्रीय हुई सरकार!,

निरीक्षण के दौरान सचिव ने बीआरओ के अधिकारियों को चारधाम यात्रा से पहले 15 अप्रैल, 2026 तक राष्ट्रीय राजमार्ग सख्या – 34 को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्ग से मलवा हटाने, डेंजर और लैंडस्लाइड जोन में आवश्यकतानुसार कटिंग करते हुए चौडाई बढ़ाने और हॉट मिक्स करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  अस्पतालों में ‘एम्स मॉडल’ लागू करने की तैयारी, हालिया घटनाओं के बाद एक्शन में धामी सरकार

सचिव लोक निर्माण ने किया निरीक्षण

सचिव ने अधिकारियों को स्वाडी-गाड में निमार्णाधीन 85 मीटर स्पान स्टील सेतु के कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने साफ किया कि यात्रा के शुरू होने से पहले स्टील गर्डर सेतु का लॉचिंग, डैक स्लैब का कार्य और एप्रोच रोड का भी निर्माण कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के निर्देशों पर राज्य सरकार का संकल्प है कि चार धाम से जुड़े सभी कार्य तेजी से और प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं।

यह भी पढ़ें -  पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती आज, सीएम ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

धराली आपदा में मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य में देरी पर जताई नाराजगी

सचिव ने मुखवा से धराली तक पैदल मार्ग और पैदल सेतु का भी निरीक्षण किया। हाल ही में धराली में भीषण दैवीय आपदा आई। इसी आपदा में क्षतिग्रस्त धराली स्थित पैदल सेतु के मरम्मत का कार्य शुरू ना होने और हर्षिल के बीच दो स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग के पुनर्निर्माण कार्य में देरी पर उन्होंने नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी  प्रभागीय वन अधिकारी उप प्रभागीय वनाधिकारी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया  अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

साथ ही आदेश दिया कि तय समय पर ये कार्य पूरा किया जाए। ऐसा ना होने पर संबंधित आदिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। बीआरओ और विभागीय अधिकारियों ने बताया कि चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व ही राष्ट्रीय राजमार्ग के सम्बन्धित स्थलों पर हॉट मिक्स का कार्य करवाते हुए राइडिंग क्वालिटी मे सुधार सुनिश्चित किया जायेगा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999