देहरादून में स्तन कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन, 70 महिलाओं की हुई जांच

खबर शेयर करें -

 

Breast cancer awareness camp organised in Dehradun

आज कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन ने देहरादून कैंट स्थित भारतीय सेना की शिवालिक ब्रिगेड में स्तन कैंसर जागरूकता और निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान 70 महिलाओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई। साथ ही उन्हें स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के जुड़ी जानकारी भी दी गई।

देहरादून में स्तन कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

शिविर में विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षण, संभावित जोखिम कारक और नियमित जांच की अहमियत के बारे में बताया। साथ ही स्वयं स्तन परीक्षण की सही विधि समझाई गई और महिलाओं को इसे नियमित रूप से अपनाने के की सलाह भी दी गई।

यह भी पढ़ें -  लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक: 86 मामलों पर हुई सुनवाई, 29 मामलों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति

70 महिलाओं की हुई जांच

इसके अलावा गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को पैप स्मीयर जांच, एचपीवी टीकाकरण तथा समय पर स्क्रीनिंग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित पैप स्मीयर जांच से गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान संभव है। साथ ही इसकी प्रभावी रोकथाम की जा सकती है।

यह भी पढ़ें -  एनयूजे उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक राज्यस्तरीय महाधिवेशन 8-9 मार्च को होगा।

स्तन कैंसर में प्रारंभिक पहचान जरूरी

संस्था की अध्यक्ष एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमिता प्रभाकर ने कहा कि स्तन कैंसर में प्रारंभिक पहचान काफी महत्वपूर्ण है। खुद स्तन परीक्षण, नियमित मैमोग्राफी और समय पर चिकित्सकीय परामर्श से बीमारी को शुरुआती चरण में पहचाना जा सकता है। जिससे उपचार की सफलता की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के लिए नियमित पैप स्मीयर जांच और टीकाकरण पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें -  महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव से गूंजा छोटा कैलाश धाम
Breast cancer awareness camp in Dehradun

जागरूकता के साथ पर्यावरण संरक्षण भी

इस अवसर पर संस्था द्वारा “रूट ऑफ अवेयरनेस” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया। अभियान के तहत अर्जुन, नीम और जामुन के पौधे लगाए गए। संस्था ने इसे जागरूकता के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।कार्यक्रम के संचालन में डॉ. रेखा एवं सिस्टर मालती का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था ने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता, जांच एवं सामाजिक अभियानों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999