अल्मोड़ा जिले की 6 विधानसभाओं में 50 दावेदार, द्वाराहाट में सर्वाधिक 10 प्रत्याशी

खबर शेयर करें -

जिले की 6 विधानसभाओं में 50 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट में सर्वाधिक 10 प्रत्याशी हैं। जिला मुख्यालय की अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें अशोक कुमार बसपा, कैलाश शर्मा भाजपा, मनोज तिवारी कांग्रेस, अमित जोशी आम आदमी पार्टी, अर्जुन सिंह भाकुनी सपा, गोपाल राम उपपा, भानु प्रकाश उक्रांद, विनय किरौला व विनोद चंद्र तिवारी निर्दलीय हैं। रानीखेत सीट में करन माहरा कांग्रेस, प्रमोद नैनवाल भाजपा, मनोज कुमार बसपा, तुला सिंह तड़ियाल उक्रांद, नन्दन सिंह बिष्ट आप, सुनीता रिखाड़ी सपा तथा दीपक करगेती निर्दलीय शामिल हैं। जागेश्वर विस क्षेत्र से 7 दावेदार हैं। इन में गोविंद सिंह कुंजवाल कांग्रेस, नारायण राम बसपा,मोहन सिंह मेहरा भाजपा, तारा दत्त पांडे आप,नारायण राम उपपा, मनीष सिंह नेगी उक्रांद व रमेश सनवाल सपा से हैं। इधर सल्ट 9 प्रत्याशी हैं। भोले शंकर आर्या बसपा, महेश जीना भाजपा, रणजीत सिंह रावत कांग्रेस, जगदीश चंद्र उपपा, भूपेंद्र सिंह सपा, राकेश नाथ उक्रांद, सुरेश बिष्ट आप, ललित मोहन सिंह व सुरेंद्र सिंह निर्दलीय मैदान में हैं। इधर सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र से 8 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। इनमें राजेंद्र बाराकोटी कांग्रेस, रेखा आर्या भाजपा, किरन आर्या उपपा, दिनेश चंद्र पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया, बलवंत आर्या सपा, हरीश चंद्र आप, गोविंद लाल व मधुलता निर्दलीय शामिल हैं। जिले की द्वाराहाट सीट से सर्वाधिक 10 प्रत्याशी हैं। इनमें अनिल सिंह शाही भाजपा, आनंद बल्लभ बसपा, मदन सिंह बिष्ट कांग्रेस, गणेश चंद्र सपा, पुष्पेश त्रिपाठी उक्रांद, प्रकाश चंद्र आप, डॉ. प्रमोद कुमार पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया, नवीन चंद्र जोशी,भूपाल सिंह उर्फ पप्पू भंडारी व राजेंद्र सिंह निर्दलीय शामिल हैं। बॉक्स

यह भी पढ़ें -  अपनी गलतियों को यूं नहीं छिपा सकते, विधानसभा में हुई भर्तियों पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री धामी सहित इन्हें घेरा

आधा दर्जन दावेदारों ने छोड़ा मैदान

अल्मोड़ा। जिले में 56 में से 06 प्रत्याशियों ने सोमवार को नाम वापस लिए हैं। इनमें विधानसभा द्वाराहाट से भाजपा के बागी निर्दलीय कैलाश चन्द्र व निर्दलीय संजय सिंह भंडारी, विधानसभा रानीखेत से निर्दलीय प्रत्याशी हिमानी नैनवाल, सोमेश्वर से आम आदमी पार्टी के वैकल्पिक प्रत्याशी खीमपाल, अल्मोड़ा से आम आदमी पार्टी के वैकल्पिक प्रत्याशी मनोज गुप्ता, जागेश्वर से निर्दलीय प्रत्याशी विमला पांडे शामिल है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999