अल्मोड़ा : क्वारब की बदहाली पर फूटा आक्रोश, निकाला मशाल जुलूस

खबर शेयर करें -


अल्मोड़ा। पहाड़ के तीन जिलों की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो जिलों की सीमा पर बसे क्वारब डेंजर जोन की बदहाली पर लोगों का आक्रोश भड़क गया।
सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने नंदा देवी परिसर से थाना बाजार तक मशाल जुलूस निकाला। प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की।

नंदा देवी मंदिर परिसर पर हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ से मैदान को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, लेकिन पिछले एक साल से क्वारब के समीप पहाड़ी दरक रही है। इससे आए दिन एनएच पर यातायात ठप पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  आवारा कुत्तों पर SC सख्त!, क्या लाखों कुत्तों के लिए है पर्याप्त शेल्टर?, डॉग लवर्स का विरोध प्रदर्शन

पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन और बोल्डर गिरने से यात्री जान हथेली पर लेकर आवागन कर रहे हैं। जबकि भार वाहनों पर प्रशासन की ओर से क्वारब पर आवागमन में रोक लगाई है। इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। खाद्यान्न से लेकर भवन निर्माण सामग्री मंहगी हो गई है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी पुलिस का बड़ा एक्शन: बेशकीमती जड़ी-बूटी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कहा कि लंबे समय से क्वारब के स्थायी समाधान को लेकर विभिन्न संगठन मांग उठा रहे हैं। लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है, जिसका खामियाजा अल्मोड़ा समेत बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लोग झेल रहे हैं।

चेतावनी दी कि यदि शीघ्र इसका स्थायी समाधान और क्वारब पर सभी वाहनों के आवागन सुचारू नहीं किया गया तो अल्मोड़ा और बागेश्वर की बाजार बंद कर विरोध जताया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग-जिस्मफरोशी के अड्डे पर पुलिस का छापा, 9 गिरफ्तार, 3 नाबालिग मुक्त

अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब के समीप 24 घंटे वाहनों का संचालन सुचारू करने और शीघ्र स्थायी समाधान निकालने की मांग को लेकर व्यापारियों ने खजांची बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999