मंच शुद्धीकरण मामले पर कांग्रेस ने खोला महेंद्र भट्ट के खिलाफ मोर्चा, FIR दर्ज कराएंगे राहुल गांधी

खबर शेयर करें -
Rahul gandhi

मंच शुद्धीकरण मामले पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान के बाद एक बार फिर कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस वार्ता कर कहा कि कांग्रेस महेंद्र भट्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगी।

मंच शुद्धीकरण मामले पर कांग्रेस ने खोला महेंद्र भट्ट के खिलाफ मोर्चा

हल्द्वानी का मंच शुद्धीकरण मामला अब राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेसवार्ता की। जहां उन्होंने कहा कि इस मामले पर अब वे महेंद्र भट्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। भट्ट ने कहा कि ‘मंच शुद्धीकरण अब दलितों का राष्ट्रीय मुद्दा’ बनेगा।

यह भी पढ़ें -  Bhool Chuk Maaf का जलवा कायम, 5 दिन में बजट का 74% किया वसूल, जानें कलेक्शन

भट्ट के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे राहुल गांधी

प्रेसवार्ता में एक पत्रकार के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि वो भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा एक ओर नड्डा जी जांच की बात कह रहे है। वहीं दूसरी ओर महेंद्र भट्ट अपने बयान में शुद्धिकरण को जायज ठहरा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  आर्मी में भर्ती होने का सुनहरा मौका , 20 जून से यहां शुरू होगी भर्ती रैली

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999