भारत को मिला नया CDS!, जनरल N S Raja Subramani ने संभाली कमान

खबर शेयर करें -
New CDS General N S Raja Subraman

New CDS General N S Raja Subramani: भारत को उसका नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) मिल गया है। आज रविवार, 31 मई को जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने देश के नए सीडीएस के रूप में कमान संभाली। उन्हें चीन और पाकिस्तान से जुड़े रणनीतिक मामलों का विशेषज्ञ कहा जाता है। ऐसे में अब वो देश के तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बनाएंगे। बता दें कि उन्होंने जनरल अनिल चौहान का स्थान लिया। जो शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए।

नए CDS के तौर पर जनरल N S Raja Subramani ने संभाली कमान New CDS General N S Raja Subramani

पद संभालने के बाद जनरल सुब्रमणि ने कहा कि वो सशस्त्र बलों में परिवर्तन और संगठनात्मक सुधारों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने बताया कि उनका फोकस प्रधानमंत्री के ‘JAI’ विजन यानी जॉइंटनेस, आत्मनिर्भरता और इनोवेशन के साथ-सात तीनों सेना के बीच बेहतर सतुलत स्थापित करना होगा।

यह भी पढ़ें -  पत्रकारों की मांग,कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले पत्रकारों के आश्रितों को दी जाय नौकरी, इनको दिया ज्ञापन

स्वदेशी हथियारों पर जोर

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता भारत की सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी हथियारों और तकनीक पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सेना, उद्योग, स्टार्टअप, शिक्षण संस्थानों और अनुसंधान संगठनों के बीच सहयोग को मजूबत करने की बात कही।

चार दशक से अधिक का सैन्य अनुभव

आपको बता दें कि जनरल एन एस राजा सुब्रमणि का 40 वर्षों से अधिक का सैन्य करियर रहा है। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्हें गढ़वाल राइफल्स की 8वीं बटालियन में 14 दिसंबर 1985 को कमीशन मिला था। वो वे थल सेना के उप प्रमुख और मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ आदि पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999